पर्यावरण बचाने को जन सहयोग जरूरी - डॉ. संदीप कटारिया

क्राइम रिफॉर्मर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संदीप कटारिया ने बतया कि भारत इस वक्त तेजी से सभी स्तर पर सुधार की प्रक्रिया से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जबसे केंद्र में सत्ता  संभाली है, वे सुधार के अगुवा बने हुए हैं। स्वच्छता से लेकर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन तक हर स्तर पर मोदी सरकार ने सुधारात्मक फैसले किए। मोदी सरकार का ताजा अभियान सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत बनाना है। प्लास्टिक कचरा भारत के पर्यावरण के लिए खतरा बनता जा रहा है। भारत दुनिया में सबसे अधिक सिंगल यूज प्लास्टिक कचरा पैदा करने वाला देश बन गया है, इसलिए इस पर रोक जरूरी है। उस वक्त जब भारत क्लाइमेट चेंज संबंधी पेरिस करार की अहम भूमिका में है व विष्व को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहा है और विकसित देशों को कार्बन उत्सर्जन की कटौती को लेकर आईना दिखा रहा है, तब एक बार प्रयोग  होेने वाले प्लास्टिक को बंद करने की देशव्यापी अपील पर्यावरण में सुधार के लिए भारत की गंभीरता दर्षाती है। पीएम मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम का इस्तेमाल अलग-अलग व्यापक मुद्दों पर जनता को जागरूक करने के लिए अपील करते रहे हैं। यह उनके लिए जनता से सीधे संवाद का मौका होता है। इस दौरान वे देश के अहम मुद्दों पर अपने विचार भी रखते हैं और जन-अभियान के लिए अपील भी करते हैं। देश इस बार दो अक्टूबर को राष्ट्रपति  महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है। इसी दिन से भारत को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने का महाअभियान शुरू हो रहा हे। इस अभियान की सफलता के लिए जरूरी है कि सरकार के साथ-साथ बड़े पैमाने पर जनभागीदारी भी हो। जैसे स्वच्छता अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। पहले कार्यक्रम में उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान को देश का आंदोलन बना दिया। इसका असर भी दिख रहा है। अब देश के नागरिक स्वच्छता को लेकर जागरूक हुए हैं। देश को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए सरकार की ओर से शोचालय बनवाने हेतु आर्थिक सहायता दी गई। जनधन खाता, उज्जवला योजना, डीबीटी, 1000 से अधिक बेकार कानूनों का खात्मा, तीन तलाक पर रोक, एलईडी बल्ब, व्यापक आर्थिक सुधार और डिजिटल इंडिया आदि ऐसे परिवर्तनकारी फैसले ले रहे हैं, जिनसे आम लोगों के जीवन में बदलाव आया है। भारत के डिजिटल बनने से जहां सरकार में पारदर्षिता आएगी, वही पैसे की बचत भी होगी। कागज की बचत से पर्यावरण की सुरक्षा भी होगी। अभी सरकार ने ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाया है। सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली ई-सिगरेट जैसे हाईटेक नषे की गिरफ्त में युवा तेजी से फंसते जा रहे थे। पीएम ने युवा पीढ़ी से तंबाकू, धूम्रपान और ई-सिगरेट समेत सभी प्रकार के नषे को छोड़ने की अपील की। मोदी ने सेल्फी विद डॉटर कर तर्ज पर बेटियों की उपलब्धियों को सामने लाने के लिए 'भारत की लक्ष्मी' अभियान सोषल मीडिया पर चलाने का आहृान किया। भारत तेजी से वैकल्पिक ऊर्जा को अपनाने की तरफ बढ़ रहा है। जहां वह वैष्विक सोलर एलायंस का अहम भागीदार है, वहीं वह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रहा है, लेकिन सरकार का कोई भी अभियान जन-भागीदारी के बिना सफल नहीं होता। देश को अगर प्लास्टिक मुक्त बनाना है, नषामुक्त बनाना है, पर्यावरण को बचाना है व बुनियादी बदलाव लाना है तो जन का शतप्रतिशत सहयोग जरूरी है। उम्मीद है पर्यावरण बचाने के लिए जनता अपना पूर्ण सहयोग देगी।


Popular posts